{"_id":"641a01cb1383cfc271005244","slug":"pollution-level-dropped-due-to-rain-gurgaon-news-c-1-1-363667-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश से प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश से प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट
विज्ञापन
धुल गई पेड़ों की पत्तियों पर जमीं धूल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां बारिश से पहले तापमान में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं बारिश होने से मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ है। मौसम में हुई तब्दीली के कारण लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही बारिश के कारण पेड़ों की पत्तियों पर जमीं धूल भी धूल गई है। इससे पेड़ों की पत्तियों पर मौजूद छिद्र अब पहले से कहीं अधिक कार्बन डाईऑक्साइड हवा से खींच रहे हैं और ऑक्सीजन छोड़ रहे हैं। इससे शहर की हवा पहले के मुकाबले बेहतर हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को शहर में एक्यूआई बेहद कम रहा।
औद्योगिक इकाईयों, वाहनों के बोझ और पेड़ों की खराब हालत के कारण गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक सदा बढ़ा हुआ ही रहता है। साल में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब एक्यूआई 100 के नीचे आंका गया है। शनिवार से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण हुए जलभराव से शहरवासियों को कुछ परेशानी जरूर उठानी पड़ी, लेकिन तापमान में आई गिरावट से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। शहर में सबसे कम एक्यूआई 60 और सबसे ज्यादा 78 रहा।
वर्जन
बारिश के कारण प्रदूषण घटना सामान्य बात है। बारिश की वजह से वायुमंडल से प्रदूषक तत्व प्राकृतिक रूप से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन यह असर भी बारिश का असर खत्म होते ही गायब हो जएगा। इसलिए भविष्य में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्थायी कदम उठाना जरूरी है। कपिल, पर्यावरण प्रेमी