फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pollution has increased the number of cough patients.

Gurugram News: प्रदूषण से खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

Wed, 15 Oct 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pollution has increased the number of cough patients.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में खांसी और गले की खराश से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल ही में बुखार से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ी थी लेकिन अब खांसी और गले में जलन की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।

चिकित्सकों का कहना है कि वायु की गुणवत्ता खराब हो चुकी है जिससे सांस संबंधी और गले की बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण और गले में जलन और सूजन पैदा कर रही हैं जिससे खांसी की शिकायतें बढ़ रही हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय मास्क पहनें और घर में हवा को शुद्ध रखने के उपाय करें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी प्रदूषण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों से रखें अपना गला साफ
-गुड़
-गुनगुना पानी
-तुलसी
-शहद
-बाहर का खाना से बचें
-बाहर निकलते समय लगाएं मास्क

इन दिनों प्रदूषण बढ़ने से गले में खराश और खांसी के मरीज में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। प्रदूषण के छोटे-छोटे कण गले में और नई बीमारियां भी पैदा कर सकते हैं।
-डाॅ. काजल, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed