{"_id":"696ce194ac61da19b90f76a9","slug":"pollution-affects-health-breathing-becomes-difficult-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77459-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण का सेहत पर वार, सांस लेना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण का सेहत पर वार, सांस लेना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 378 दर्ज, एनसीआर में गुरुग्राम चौथा सबसे प्रदूषित शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में फिर से हवा की सेहत गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। रविवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 378 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 दर्ज किया गया। ऐसे में शहर की हवा बिलकुल भी सांस लेने लायक नहीं है। हवा में लगातार जहर घुलने से लोगों के सांसों पर संकट आ गया है।
प्रदूषित हवा में लोगों को सांस लेने से सर्दी, खांसी, गले में खराश, गले और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। फिलहाल, शहर गैस चैंबर बन गया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुबह और शाम की सैर न करने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बाहर न जाने के लिए कहा गया है। लोगों को सिर्फ बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
वहीं, प्रदूषण को रोकने वाली एजेंसियां भी अपना काम ठीक से नहीं कर रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं। तापमान कम होने से हवा ठीक से नहीं चल रही है, जिससे गंदी हवा साफ नहीं हो पा रही। फैक्टरियां लगातार चल रही हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। गाड़ियों का धुआं, निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल और खुले में कचरा जलाने से हालात और खराब हो गए हैं। गुरुग्राम और मानेसर में औद्योगिक और घरेलू कचरा जलाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इससे हवा में जहरीली गैसें फैल रही हैं और हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मौसम में दिख रहा उतार-चढ़ाव
मिलेनियम सिटी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दिन और रात के तापमान में साफ अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप खिलने के कारण दिन में सर्दी का असर लगभग खत्म रहा। धूप के निकलने के बाद लोग पार्क में टहलते हुए नजर आए लेकिन शाम होते ही ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 7 व 8 डिग्री के पास बना रह सकता है। सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना बन रही है, जिससे दृश्यता और तापमान दोनों पर असर पडे़गा।
प्रमुख शहरों का एक्यूआई
गाजियाबाद-458
दिल्ली-440
नोएडा-430
गुरुग्राम-378
मानेसर-303
फरीदाबाद-247