{"_id":"68ea61ab7f0b68dc600082ce","slug":"polio-medicine-will-be-given-from-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69529-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज से पिलाई जाएगी पोलियों की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज से पिलाई जाएगी पोलियों की दवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में आज से तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान शुरू होगा, जो कि 14 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के पहले दिन जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए 1673 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
अगले दो दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि भारत और हरियाणा पोलियो मुक्त हैं, लेकिन सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप्स से वंचित न रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि जिले में 3 लाख 97 हजार 265 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 49 ट्रांजिट टीमें, 147 मोबाइल टीमें और 5137 स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।