फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Policeman died after falling into a pit along with a motorcycle

Gurugram News: मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Policeman died after falling into a pit along with a motorcycle
पुलिया निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा, सिंचाई विभाग ने नहीं लगाया था सूचना बोर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। गांव खंडेवला से जटोलरा रोड पर पुलिया के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में शनिवार रात को मोटरसाइकिल से आ रहे पुलिसकर्मी की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान येदवीर सिंह (54) के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक उद्योग विहार थाने में हवलदार थे।
खंडेवला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई येदवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर हरियाणा पुलिस में कार्यरत थे। शनिवार रात वह ड्यूटी से घर की तरफ आ रहे थे। खंडेवला से डेढ़ किलोमीटर पहले जटोला के पास दस फीट गहरे गड्ढे में मोटरसाइकिल समेत गिर गए। राहगीरों ने इसकी सूचना उनके परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को गड्ढे से निकालकर सीएचसी पटौदी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई का कहना है कि पुलिया का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने कोई भी सूचना के लिए बोर्ड नहीं लगाया हुआ है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते ही वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed