फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police was alert for Friday prayers, peacefully at nine places

जुमे की नमाज को लेकर सतर्क दिखी पुलिस, नौ जगह पर शांति से हुई नमाज

Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police was alert for Friday prayers, peacefully at nine places
गुरुग्राम। खुले में नमाज पढ़ने को लेकर आए दिन हो रहे विवाद के चलते शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही। प्रशासन की सहमति पर चिन्हित छह स्थानों पर लोगों ने नमाज शांतिपूर्वक तरीके से पढ़ी। इसके साथ ही आईएमटी मानेसर में दो जगहों और सेक्टर-34 में एक स्थान पर खुले में नमाज पढ़ी गई। अन्य स्थानों पर भी नमाजी, नमाज पढ़ने पहुंचे तो उनको पुलिस ने वापस कर दिया।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। जिन छह स्थानों पर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की ओर से सहमति बनी थी, वहां पर शांति से नमाज पढ़ी गई । इसके साथ ही कुछ लोगों ने मानेसर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर भी नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने वालों का कहना था कि उनको वहां पर नमाज पढ़ने से किसी ने मना नहीं किया। इसके साथ ही सेक्टर-34 के पास भी नमाज पढ़ी गई। जिन छह स्थानों पर प्रशासन की सहमति से नमाज पढ़ी गई। वहां पर नमाज पढ़ने वालों का नाम भी पुलिस दर्ज कर रही थी। सहमति वाले उद्योग विहार क्षेत्र में कुछ लोग नमाज पढ़ने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया। इनमें मुख्य रूप से मानवता हिंदू संगठन की तरफ से प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ श्याम चौक पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed