{"_id":"6ab11cd8752643764008c3fb","slug":"police-took-action-against-39939-drivers-for-violating-traffic-rules-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101714-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यातायात नियम ताेड़ने वाले 39,939 चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यातायात नियम ताेड़ने वाले 39,939 चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस ने 3.19 करोड़ से अधिक रुपये का चालकों पर लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत पुलिस द्वारा वाहन चलाते समय यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस ने 39,939 वाहनों के चालान काटे हैं। मैन्युअली तौर पर काटे गए चालानों के तहत चालकों पर 3,19,65,600 रुपये का जुर्माना किया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
यातायात पुलिस ने 14 सितंबर से 20 सितंबर तक 39,939 चालान काटे हैं। इनमें मैन्युअली स्तर पर 16,655 चालान शामिल हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने के 1086, रोड मार्किंग 89, दोपहिया वाहन पर पिलियन राइडर बिना हेलमेट 792, बिना सीट बेल्ट 286, दोपहिया चालक बिना हेलमेट 1130, शराब पीकर वाहन चलाने पर 386, रॉन्ग पार्किंग 919, खतरनाक यू-टर्न 88, दोपहिया वाहन ट्रिपल राइडिंग 228, ओवरस्पीड 05, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 32, ध्वनि प्रदूषण 63, लेन चेंज के 1319 चालान काटे गए हैं।
वहीं, कैमरों के माध्यम से 23,284 चालान काटे गए हैं। इनमें लेन चेंज 15,513, नो एंट्री 4522, ओवरस्पीडिंग 888, दोपहिया वाहन पर पिलियन राइडर बिना हेलमेट 199, दोपहिया वाहन पर चालक बिना हेलमेट 101, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग 120, चालक बिना सीट बेल्ट 950, प्रदूषण 788 और फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 130 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों और ड्रोन तकनीक की मदद से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चालान काटकर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम