फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police rescued 14 camels brought for slaughter from smugglers, FIR registered against five

Gurugram News: वध के लिए लाए गए 14 ऊंटों को पुलिस ने तस्करों से कराया मुक्त, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police rescued 14 camels brought for slaughter from smugglers, FIR registered against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना।
पुन्हाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुहुकबाण गांव क्षेत्र से 14 ऊंटों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। हांलाकी इस दौरान पुलिस का देखकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि अब्दुल लतीफ, इमामुद्दीन उर्फ पप्पू, शाहिद, साबिर निवासी कुहुकबाण (राजपुर) तथा कुद्दू निवासी उटावड़ ऊंटों की अवैध तरीके से तस्करी करते है जो उनका वध कर मांस को बेचने का काम करते हैं। बताया जा रहा कि पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों ने इस संबंध में नूंह के पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर पुन्हाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुहुकबाण क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ट्रक से 14 ऊंटों को बरामद कर तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया। पुलिस को देख आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुन्हाना थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद किए गए ऊंटों को गोशाला में भिजवाया गया है । साथ ही पांच आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed