{"_id":"67854ec3bbaf22baf6004bb2","slug":"police-registered-a-case-after-the-demonstration-of-electricity-department-employees-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100463-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता व एसडीओ को फोन पर दी थी अपहरण की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिजली की समस्या को लेकर विभाग के कार्यकारी अभियंता व एसडीओ को कॉल कर गाली गलौज करने व अपहरण की धमकी देने के मामले में तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज व आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को विभाग के प्रांगण में कर्मचारियों ने काम बंद कर स्थानीय पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि पुन्हाना पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और आरोपियों के साथ समझौता कराने का दबाव बना रही है। वहीं, धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुन्हाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर बाद लुहिंगा कलां गांव निवासी हासिम ने गांव के ट्रांसफार्मर को ठीक करने को लेकर कार्यकारी अभियंता व एसडीओ पुन्हाना को फोन किया था। इस दौरान हासिम ने उनके साथ गाली गलौज की और उन्हें अपहरण करने की धमकी दी। एसडीओ की ओर से पुन्हाना सदर थाने में शिकायत दी, जिसके बाद शनिवार को बिजली विभाग के दर्जनभर कर्मचारी कार्रवाई को लेकर पुन्हाना थाना प्रभारी से भी मिले। तीन दिनों बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और कार्यालय के प्रांगण में काम ठप कर धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे प्रधान सिराज, राजेश, राहुल गुप्ता, उमर मोहम्मद, इजहार आदि कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी लुहिंगा गांव के सरपंच का भाई है। इसके कारण पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी ने पहले भी नुमैक पावर कंपनी के कर्मचारियों के साथ हाथापाई, गाली गलौज, बंधक बनाने तथा गांव में मीटर रीडिंग लेने से भी मना किया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं करेगी तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर गाली गलौज करने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जसवीर सिंह, पुन्हाना सदर थाना प्रभारी