{"_id":"64145c811fb0abf02b0146d7","slug":"police-raid-on-illegal-premises-one-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2542-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध अहाते पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध अहाते पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अवैध रूप से चल रहे अहाते का डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्वाल पहाड़ी चौकी के सब इंस्पेक्टर महेंद्र को सूचना मिली थी कि मांडी बॉर्डर के पास प्रशांत तंवर नामक व्यक्ति द्वारा अपनी दुकान को अहाता बनाया हुआ है। यहां पर बिना विभागीय अनुमति के लोगों को शराब परोसी जा रही है। इस पर उन्होंने टीम बनाकर जब रेड की तो पाया कि पांच लोग दुकान में बैठकर शराब पी रहे हैं। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। यहां अहाता संचालक प्रशांत तंवर को काबू कर अहाते का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस दौरान पुलिस ने यहां से शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।