फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police on high alert after the blast, tight security arrangements everywhere

Gurugram News: धमाके के बाद सतर्क दिखी पुलिस, हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert after the blast, tight security arrangements everywhere
कहीं पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही थी तो कहीं पर खुद लोग जागरूक दिखे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके के बाद कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड पर है। रेलवे स्टेशन से लेकर दिल्ली बाॅर्डर, माॅल्स, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। कहीं पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही थी तो कहीं पर खुद लोग जागरूक दिखे।

स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी गाड़ियों की जांच की
दिल्ली में बम विस्फोट के बाद से सोमवार रात से ही रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी गाड़ियों की जांच की। रात से ही अलग-अलग टीमें प्लेटफाॅर्म पर तैनात रहीं। वाहनों की डिग्गी में से सामान निकालकर देखा जा रहा है। मंगलवार को भी रेलवे पुलिस के जवान सतर्क दिखे। वह आती-जाती ट्रेनों की भी जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर बढ़ी सुरक्षा
गुरुग्राम के बस स्टैंड पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन की तरफ से मंगलवार को दो बार जांच करवाई गई। इसमें बस स्टैंड पर पुलिस नियंत्रण कक्ष और बम की जांच करने वाली टीमों ने जांच की, लेकिन कहीं पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों पर भी जांच बढ़ी
मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीआईएसएफ के जवानों ने जांच प्रक्रिया और कड़ी कर दी है। यात्रियों के बैग की स्कैनिंग, मेटल डिटेक्टर से जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर चौकस नजर रखी जा रही है। यात्रियों में भी सतर्कता देखी गई। लोग सुरक्षा को लेकर सतर्क दिखाई दिए और जांच प्रक्रिया में सहयोग करते दिखे। कई यात्रियों ने कहा कि ऐसे समय में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

दिल्ली की सामा पर भी पुलिस सक्रिय
द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर आया नगर बाॅर्डर तक हर जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। पालम विहार में बिजवासन के पास दिल्ली को जोड़ने वाले रास्ते, कापसहेड़ा बाॅर्डर पर भी पुलिस सक्रिय आई। सिरहौल बाॅर्डर से लेकर अन्य सीमाओं को जोड़ने वाले मार्गों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।



मॉल्स में दिखी सुरक्षा
मॉल्स के बाहर भी पुलिस की तैनाती नजर आई। एंबियंस माल में आने-जाने वालों के सामान की भी जांच की जा रही है। इस माल में पहले भी धमकी भरे मेल मिल चुके थे। इसके चलते पुलिस यहां पर सतर्क नजर आई।


दिल्ली में हुए बम धमाके केे बाद कमिश्नरेट की पुलिस को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। पुलिस टीम की ओर से जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है।
- विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed