{"_id":"64d797e76315f889100dabb8","slug":"police-launched-night-checking-operation-52-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12182-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस ने चलाया रात्रि चेकिंग अभियान , 52 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस ने चलाया रात्रि चेकिंग अभियान , 52 गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो -
पुलिस की 452 टीमों ने छह घंटे तक की सघन जांच
383 वाहनों के चालान किए गए व 38 वाहनों को जब्त किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने शुक्रवार की रात को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने जाने वाले संदिग्ध 52 लोगों को दबोचा गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराधियों को काबू करने के लिए रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा कुल 452 पुलिस टीमें बनाकर जांच की गई। इस दौरान कुल 4669 वाहनों की जांच की गई। इसमें 383 वाहनों के चालान किए गए व 38 वाहनों को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान अवैध शराब की 453.25 बोतलें , दो अवैध हथियार , एक कारतूस व 2,78,500 रुपयों की नकदी बरामद की गई। अभियान के दौरान कुल 285 सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई। यहां कुल 312 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।