फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police issued challan of 22 thousand rupees of a bike in Hathin angry sanitation worker dumped garbage in fron

Haryana: पुलिस ने काटा बाइक का 22 हजार का चालान, भड़के सफाई कर्मचारी ने थाने के सामने लगा दिया कूड़े का ढेर

Tue, 03 Jun 2025 11:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 11:12 PM IST
सार

सफाई दरोगा की बाइक का 22,000 का चालान कटने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने थाने के सामने ही कूड़े का ढेर लगा दिया।

विज्ञापन
Police issued challan of 22 thousand rupees of a bike in Hathin angry sanitation worker dumped garbage in fron
थाने के बाहर लगा कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथीन नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस के बीच एक अनोखा विवाद सामने आया हैं। नगर पालिका के सफाई दरोगा की बाइक का 22,000 का चालान कटने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने थाने के सामने ही कूड़े का ढेर लगा दिया। थाना प्रभारी ने सिटी चौकी प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

हथीन थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर पालिका के सफाई दरोगा की बाइक का चालान काटे जाने पर सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दरोगा की बाइक पर 22,000 का चालान काटा गया था। चालान से खफा सफाई कर्मचारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए एक ट्रैक्टर भरकर कूड़ा थाना गेट के सामने फेंक दिया। स्थानीय लोगों और थाना में आने-जाने वाले व्यक्तियों ने जब थाने के सामने फैले कूड़े की सूचना थाना प्रभारी हरिकिशन को दी, तो उन्होंने स्टाफ से पूरी जानकारी ली। जांच में सामने आया कि कुछ सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर से कूड़ा लेकर आए थे और जानबूझकर थाने के मुख्य द्वार के सामने खाली कर गए। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर द्वारा जब इस पर आपत्ति जताई गई तो सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे जल्द ही कूड़ा हटा लेंगे। पुलिस के पास उन कर्मचारियों की तस्वीरें भी हैं जो मौके पर मौजूद थे। थाना प्रभारी हरिकिशन ने सिटी चौकी प्रभारी मनोज कुमार को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हड़ताल पर जा सकते हैं सफाई कर्मचारी
नगर पालिका के सफाई कर्मचारी दरोगा का पुलिस द्वारा चालान काटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अभी तक थाना के मुख्य गेट के सामने डाला गया कुडा नही उठ पाया है। पुलिस एवं नगर पालिका स्टाफ के मध्य गतिरोध की स्थिति बन गई है। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत खुलकर सफाई कर्मचारियों के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए कहा कि पुलिस स्टाफ अकारण चालान कर लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि दरोगा सरकारी कार्य से गया था, ऐसे में 22,000 का चालान अनुचित है। उनका कहना है कि पुलिस को नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए, लेकिन आम लोगों के साथ दोस्ताना रवैया भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी बिना भेदभाव सफाई कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस का रवैया सहयोगात्मक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस विषय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी अवगत कराकर कर्मचारियों को इंसाफ दिलाया जाएगा। बुधवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed