फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police is unable to find its own IPS

अपने ही आईपीएफ को नहीं ढूढ़ पा रही है पुलिस

Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police is unable to find its own IPS
गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र में बीते अगस्त में अल्फा बिल्डर के फ्लैट में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में गुरुग्राम में बतौर डीसीपी साउथ तैनात रहे आईपीएस धीरज सेतिया निलंबित हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उन्हें ढूंढ नहीं पाई है। एसटीएफ ने दो बार उनको जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन वह उपस्थित तक नहीं हुए। सूत्रों का दावा है कि जांच की आंच कई लोगों तक पहुंचेगी। एसटीएफ के पास पहुंचते ही मामले की परत दर परत खुलती जा रही है। प्रकरण में गुरुग्राम के एक थाने में तैनात प्रभारी और अपराध शाखा में कार्यरत एक अन्य इंस्पेक्टर पर भी गाज गिर सकती है। दिल्ली के एक और गुरुग्राम के दो डॉक्टरों व गैंगस्टर विकास लगरपुरिया व उसके गुर्गे भी इसमें शामिल हैं। लाखों रुपये से बढ़कर अब इस मामले में चोरी की रकम 20 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच रही है। एसटीएफ के डीआईजी सतीश बालान ने कहा है कि निलंबित आईपीएस की तलाश जारी है। अगर वो जल्द ही हाजिर नहीं हुए तो कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ जाएगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed