फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police is not registering a case of threat to death

पुलिस जान से मारने की धमकी का केस दर्ज नहीं कर रही

Sat, 04 Sep 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police is not registering a case of threat to death
मानेसर। फाजलवास (पचगांव) निवासी एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर बिलासपुर थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर शिकायत दी है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसे मानेसर थाना क्षेत्र में तैनात एक ट्रैफिक कर्मी प्रवीण ने अपने एक गैंगस्टर साथी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसकी लिखित शिकायत उसने 29 अगस्त को बिलासपुर थाना में दी थी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया। उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जिससे उसके साथ उसका परिवार मानसिक तनाव में जी रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर भेजी शिकायत में फाजलवास निवासी जोहरमल ने कहा कि पिछले काफी समय से उसके साले हेलीमंडी निवासी नरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच दहेज का मामला चल रहा है। इसी मामले को लेकर प्रवीण ने उसे धमकी दी है। शिकायत में उसने कहा कि उसका साले के घर आनाजाना पिछले 10-12 वर्षों से बंद है। जोहरमल ने बताया कि 30 दिसंबर 2020 को प्रवीण ने अपने हथियारबंद साथियों को उसके घर भेजा जो जान से मारने की धमकी देकर गए। इसके बाद भी आरोपी व उसके साथियों द्वारा कई बार धमकी दी गई है। जोहरमल ने आरोप लगाया कि क्योंकि मामला विभाग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इस बारे में वह गृहमंत्री अनिल विज, डीजीपी को पत्र लिख चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed