फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police is conducting raids to arrest brother-in-law

Gurugram News: साले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

Sun, 21 Jul 2024 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Police is conducting raids to arrest brother-in-law
गला घोंटकर जीजा की हत्या करने के बाद हो गया था फरार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सिविल लाइन क्षेत्र के सेक्टर-15 पार्ट-1 में जीजा की हत्या करने के मामले में आरोपी साला फरार है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। सीआईए सहित चार टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापा मारी कर रही हैं। परिजनों के आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर दीपक माथुर का कहना है कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। मरने से पहले उसने क्या खाया, पिया। इसकी जांच के लिए बिसरा रोहतक लैब भेजा गया है।


बता दें कि रंजिश के चलते साले ने मध्य प्रदेश के छत्तरपुर निवासी 35 वर्षीय गोरेलाल उर्फ हल्ला जो राजमिस्त्री का काम करता था। उसे अपने पास बुलाया था। सेक्टर-15 पार्ट-1 की एक कोठी का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर गोरेलाल का साला राजेश चौकीदारी का काम करता था। जहां उन्होंने शराब पी और उनका किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक राजेश गायब हो गया। सुबह राजेश ने शराब पीने वाले एक व्यक्ति से कहा कि वह गैलरी में जाकर देखे। जब वह गैलरी में गया तो वहां गोरेलाल की जली हुई लाश मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। अब तक की पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने बड़े भाई को फोन करके कहा था कि उसने जीजा की हत्या कर दी है। सात माह पहले ही वह सेक्टर 15 में काम पर लगा था। उसका बहनोई से पहले विवाद हो चुका था। जिसका बदला लेने के लिए उसे बुला कर धोखे से वारदात को अंजाम दिया है। मृतक बादशाहपुर क्षेत्र में रहता था। दिल्ली से उसके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed