{"_id":"60b4dbf18ebc3e14c7338c29","slug":"police-is-awaiting-for-sube-gurjers-remand-while-is-arrested-by-revari-police-gurgaon-news-noi58464774","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के एक माह बाद भी सूबे की राह देख रही गुरुग्राम पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के एक माह बाद भी सूबे की राह देख रही गुरुग्राम पुलिस
विज्ञापन
गुरुग्राम। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, फिरौती एवं अपहरण जैसे 30 से अधिक वारदातों को कथित रूप से अंजाम देेने वाले गैंगस्टर सूबे गुर्जर को गिरफ्तार हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन उसे रिमांड पर लेने के लिए अब भी गुरुग्राम पुलिस को इंतजार है। सूबे अभी रेवाड़ी पुलिस की रिमांड पर चल रहा है। गुरुग्राम में भी वह करीब एक दर्जन से अधिक बड़ी वारदातों में आरोपी है। क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है।
एक मई को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की गुरुग्राम टीम ने गैंगस्टर सूबे गुर्जर को पालम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों तक एसटीएफ ने अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। अब रेवाड़ी पुलिस पूछताछ कर रही है। गुरुग्राम पुलिस अभी भी सूबे की राह देख रही है। रिमांड में देरी होने से उसके गुर्गों के बचने से लेकर वारदातों के खुलासे के न हो पाने की चिंता पुलिस सहित पीड़ितों को सता रही है।
बताया जा रहा है कि सूबे से रेवाड़ी पुलिस की पूछताछ अब लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि वह गुरुग्राम पुलिस की रिमांड पर कब तक आएगा यह तय नहीं है। सूबे की गिरफ्तारी के बाद उसके तीन शूटरों को भी एक के बाद एक गुरुग्राम पुलिस ने धर लिया था। इनसे पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उनको लेकर भी सूबे से पूछताछ की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी
गुरुग्राम पुलिस ने सूबे को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। उसके खिलाफ अधिकतर मामले गुरुग्राम के ही विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सभी मामलों में उससे पूछताछ की जाएगी। इस साल एक मई से पहले पिछले कुछ सालों के दौरान जितनी भी बड़ी वारदात हुईं उनमें से अधिकतर में सूबे गुर्जर का ही नाम सामने आया।
इन बड़ी वारदातों में आया सूबे का नाम:
- 2016 में कुख्यात गैंगस्टर कौशल, अमित डागर एवं चांद राम के साथ मिलकर गांव झाड़सा निवासी गैंगस्टर महेश अटैक की हत्या करने का आरोप।
- 2018 में मानेसर निवासी सुमेर नंबरदार, ततारपुर के सरपंच संजय व पवन नंगली एवं अरुण की हत्या में भी सूबे का नाम आया था।
- दो महीने पहले पालम विहार इलाके में रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज पर फिरौती मांगने के उद्देश्य से गोली चलवाने का आरोप।
वर्जन...........
सूबे को रिमांड पर लेकर यहां की वारदातों के खुलासे करने की तैैयारी की जा रही है। उससे क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी। घटनाओं में उसकी मौजूदगी की तफ्तीश की जाएगी।
- सुभाष बोकन, पुलिस पीआरओ