फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police impounded a bike with 107 pending challans.

Gurugram News: 107 लंबित चालान वाली बाइक को पुलिस ने किया जब्त

Mon, 22 Jun 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Police impounded a bike with 107 pending challans.
गुरुग्राम। 107 बार यातायात नियम तोड़ने और फिर चालान की राशि का भुगतान भी न करने पर यातायात पुलिस ने एक बाइक को जब्त कर लिया। सोमवार को यातायात निरीक्षक महाबीर सिंह अपनी टीम के साथ एनएच-48 पर लेन ड्राइविंग को लेकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट पर चालक बिना हेल्मेट के आ रहा था। उसको रोककर मोटरसाइकिल की जांच की गई तो उस मोटरसाइकिल पर 107 चालान लंबित थे। उस पर 2.36 लाख रुपये का जुर्माना था। सभी चालान की अवधी 90 दिनों से ज्यादा हो गई थी। इस पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। यातायात पुलिस की तरफ से विशेष अभियान के तहत 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी एवं समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed