{"_id":"5d1654428ebc3e3c8304beb4","slug":"police-found-a-dead-body-gurgaon-news-noi4461400107","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव
Sat, 29 Jun 2019 07:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
गुरुग्राम। पुराने शहर के प्रताप नगर में शुक्रवार सुबह 48 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीमें मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर चोट लगना सामने आया है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि प्रताप नगर जन स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर के सामने 48 वर्षीय अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान प्रताप नगर निवासी संजय (48) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पड़ोसियों के मुताबिक वह निजी तौर पर सीवर सफाई का काम करता था। लोगों की मानें तो बृहस्पतिवार रात को वह शराब पीकर सड़क किनारे बैठा हुआ था। सुबह उसका शव मिला। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस प्रभारी निरीक्षक अशोक डागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके सिर पर किसी ने पत्थर से वार किया या खुद से गिर गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।