{"_id":"63ce6b5bd13ef90a7a4e630f","slug":"police-commissioner-reprimanded-for-not-disclosing-theft-cases-gurgaon-news-c-1-1-135799-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लंबित मामलों का खुलासा नहीं करने पर पुलिस आयुक्त ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लंबित मामलों का खुलासा नहीं करने पर पुलिस आयुक्त ने लगाई फटकार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को ईस्ट और वेस्ट जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों की जांच पूरी नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों को कमिश्नर ने कड़ी चेतावनी दी है।
कमिश्नरी में तैनात थाना प्रभारियों में पेंडिंग मामलों के खुलासा को लेकर अफरातफरी है। पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्र ने पेंडिंग मामलों को लेकर फटकर लगाई है। उनकी ओर से 15 दिन के भीतर मामलों का खुलासा करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त ने एक-एक प्वाइंट पर उनकी ओर से किए गए प्रयास पर भी चर्चा की है। कुछ थाना प्रभारियों की पीठ भी थपथपाई है। जिनका खराब प्रदर्शन रहा है उनको चेतावनी देकर छोड़ा। सभी डीसीपी व एसीपी को निर्देश दिया है कि किसी भी वारदात की जांच में कोताही बरतने वालों को नोटिस जारी करें।
-- --
जब तक सभी आरोपी नहीं होते गिरफ्तार, तब तक मामला लंबित: पुलिस आयुक्त ने बैठक के दौरान ऐसे मामलों में जमकर थाना प्रभारियों को लताड़ लगाई, जिन्होंने अपने रिकार्ड में यह दिखा रखा था कि उक्त मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस आयुक्त का कहना था मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार होने चाहिए। अदालत में चार्जशीट समय पर दाखिल होनी चाहिए। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तक मामला लंबित श्रेणी में ही रहेगा।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें चल रहीं हैं। उनके कामों की समीक्षा की रही है। लंबित मामलों का खुलासा व पुलिस की उपस्थिति पर जोर है।
कला रामचन्द्रन , पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।