फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police called the woman's allegations baseless

Gurugram News: महिला के आरोपों को पुलिस ने बताया निराधार

Tue, 07 May 2024 05:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Police called the woman's allegations baseless
बेटी के साथ गलत होने पर पुलिस पर लगाया था शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है। वीडियो में महिला ने बेटी के साथ गलत होने पर पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता ने ही महिला थाना मानेसर में आकर लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में एक लिखित पत्र के माध्यम से बताया कि उसकी लड़की के साथ किसी भी तरह से कोई गलत काम या घटना नहीं हुई है। वह किसी भी तरह से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता।
विज्ञापन

वहीं, महिला का आरोप है कि महिला पुलिस थाना मानेसर में उसकी शिकायत नहीं ली जा रही है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में पुलिस ने नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कर और वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस टीम द्वारा पुन: शिकायतकर्ता के पक्ष से संपर्क किया गया। इस दौरान भी उन्होंने बेटी के साथ इस प्रकार की कोई भी घटना घटित होने से इंकार करते हुए किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही है। जिसमें एक महिला द्वारा उसकी बेटी के साथ दो लड़कों द्वारा गलत काम करने के संबंध में बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो में पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार व झूठे है। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वायरल हो रही वीडियो की पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस जांच में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed