फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police asked for details of cremation ground land reform committee from registrar office

Gurugram News: पुलिस ने श्मशान घाट भूमि सुधार समिति का रजिस्ट्रार कार्यालय से मांगा ब्यौरा

Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Police asked for details of cremation ground land reform committee from registrar office
दीवार गिरने से हुई थी पांच लोगों की मौत, रिपोर्ट के आधार पर कसा जाएगा शिकंजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्मशान घाट की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत का मामला गहराता जा रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने रजिस्ट्रार कार्यालय से श्मशान घाट की भूमि सुधार समिति का ब्यौरा मांगा है। पुलिस जानना चाहती है कि समिति का गठन कब हुआ और उसकी गतिविधियों की क्या स्थिति है।
पुलिस यह जानना चाहती है कि समिति के खाते में पैसे का अदान-प्रदान क्या है। उसकी ओर से श्मशान घाट के रख-रखाव पर क्या खर्च हुआ है। रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर समिति पर शिकंजा कसा जाना है।
विज्ञापन



समिति के पदाधिकारी ने मोबाइल पर लापरवाही की बात कबूली, जांच में जुटी पुलिस

न्यू कालोनी थाना पुलिस को जांच के दौरान एक ऑडियो मिला है। इसमें शिकायतकर्ता के भाई अनिल से बातचीत चल रही है। बातचीत के दौरान समिति का पदाधिकारी यह कह रहा है कि जो भगवान को मंजूर था, वह हो गया। अनिल की ओर से कहा जा रहा है कि दीवार को ठीक कराने के लिए आप लोगों से कितनी बार कहा गया। इसमें पदाधिकारी उसकी बात को कबूल कर रहा है। इस ऑडियो को भी जांच के दौरान फाइल पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

दीवार गिरने का तकनीकी कारण जानने में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रही पुलिस इंजीनियर की ओर से इसकी जांच कराएगी कि दीवार गिरने का कारण क्या रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है। वह मामले की जांच करने में जुटी है।

----

वर्जन
श्मशान घाट की दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने भूमि सुधार समिति का ब्योरा रजिस्ट्रार कार्यालय से मांगा है। - अवतार, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी न्यू कालोनी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed