फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police arrested 15 accused in Sohna violence

Gurugram News: सोहना हिंसा में पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 15 accused in Sohna violence
सभी आरोपियों को अदालत में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर/सोहना। सोहना में 31 जुलाई को हुई हिंसा में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ 107, 51 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जबकि 15 लोगों को संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस टीम ने जिन आरोपियों को अदालत में पेश किया है। उन आरोपियों की पहचान पहचान वसीम निवासी बाईपास अंबेडकर चौक, शौकीन सुलेमान कॉलोनी, तारीफ पीर कॉलोनी, रफीक वार्ड नंबर 13, रहीस पीर कॉलोनी, अलीम रायपुर, अशफाक, वाजिद नट कॉलोनी, युसूफ आईटीआई कॉलोनी, राहुल नट कॉलोनी, सेहरून, राहुल पीर कॉलोनी, सलमान जयंती मोड हाथों हालावाद पीर कॉलोनी, हाकम नट कॉलोनी, शौकीन पीर कॉलोनी के रूप में हुई है। यह सभी एफ आई आर नंबर 391 और 392 दोनों में शामिल हैं । मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने अदालत को बताया कि 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के दौरान शाम को जिला उपायुक्त गुरुग्राम द्वारा धारा- 144 लगाई थी। जहां सोहना पुलिस अंबेडकर चौक पर ला एंड आर्डर को लेकर तैनात की गई थी। वही इन सभी आरोपियों ने दुकानों,रेहड़ी, खोखो में तोड़फोड़ के साथ रोड जाम किया गया था। आरोपियों को पेश करने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के चलते किसी को भीतर नहीं जाने दिया। परिजन मेन गेट पर खड़े होकर अपनों को देख रहे थे। एसीपी सोहना नवीन संधू का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दर्ज दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। जिनके आधार पर जांच के बाद ही उनको गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed