फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police arrested 143 accused by conducting operation attack

Gurugram News: पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर 143 आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 03:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 143 accused by conducting operation attack
आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब, गांजा, 1 लाख 74 हजार की नकदी, व हथियार बरामद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार व पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशानुसार चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की टीमों ने 143 आरोपियों को काबू किया। वहीं पुलिस ने आरोपियों से नकदी, अवैध हथियार, अवैध शराब व गांजा बरामद किया।

पुलिस के सभी डीसीपी की देखरेख में चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण में शनिवार को सभी क्राइम ब्रांच, थाना प्रबंधकों, पुलिस चौकी प्रभारियों सहित पुलिस की कुल 173 टीमों द्वारा चोरी करने वाले आरोपियों, अवैध शराब रखने व बेचने वालों, अवैध मादक पदार्थ रखने व बेचने वालों, जुआ खेलने व खिलाने वालों, वांछित अपराधियों, साइबर ठगी सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस विशेष अभियान में 962 पुलिस कर्मचारियों की टीमों ने एक ही समय पर एकजुट होकर विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन आक्रमण के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 57 उद्घोषित अपराधियों सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कुल 143 आरोपियों को काबू किया। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में कुल 46 केस दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाने वाले 4 आरोपियों को, धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब (382.25 बोतलें देशी शराब, 117.5 बोतलें अंग्रेजी शराब व 78 बोतलें बीयर), 163 ग्राम गांजा, 1 लाख 74 हजार 415 रुपयों की नकदी, 1 पिस्टल व 1 कारतूस बरामद किए गए। वहीं गलत लेन में ड्राइव करने वाले 440 वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed