फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police alert regarding Jalabhishek Yatra in Nuh, monitoring is being kept on social media

Nuh: जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी

Sun, 27 Aug 2023 10:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा करीब 500 पुलिस जवानों की दंगा निरोधक पुलिस टीम तैयार की गई है और इसके अलावा जोन के डीसीपी अपनी फोर्स के साथ मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन
Police alert regarding Jalabhishek Yatra in Nuh, monitoring is being kept on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नूंह में एक बार फिर जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस की तरफ सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इन पर भड़काऊ न्यूज, हेट स्पीच से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री चलने वाले, प्रसारित करने वालों फेसबुक पोर्टल, फेसबुक यूजर और यूट्यूब चैनल सहित व्हाट्सएप ग्रुप ट्विटर और टेलीग्राम चैनलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा करीब 500 पुलिस जवानों की दंगा निरोधक पुलिस टीम तैयार की गई है और इसके अलावा जोन के डीसीपी अपनी फोर्स के साथ मुस्तैद रहेंगे। नूंह की प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है फिर भी कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मंजूरी दे दी गई है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप इत्यादि पर लोगों का यात्रा में शामिल होने के लिए आह्वान किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए नूंह में शनिवार दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात को 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं एक बार फिर बंद की गई। वहीं पिछले दिनों नूंह हिंसा की लपटें फरीदाबाद में भी पहुंची थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस टीमें सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोर्टल, यूट्यूब पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाई जा चुकी है, जिस पर असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा और गड़बड़ी दिखने पर उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील है कि वे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और शांति-सद्भाव की भावना बनाए रखे। असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed