{"_id":"6ad4cb17235d76b5300ee8ca","slug":"poison-begins-to-permeate-the-citys-air-aqi-reaches-212-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104673-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण रोकने के दावों के बीच जहरीली हो रही हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण रोकने के दावों के बीच जहरीली हो रही हवा
विज्ञापन
मानेसर में खेतों से निकलता धूआं। संवाद
शहर की हवा में घुलने लगा जहर, एक्यूआई 212 पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदूषण रोकने के दावों के बीच जहरीली हो रही हवा
मानेसर। प्रशासन के दावों के विपरीत मानेसर और गुरुग्राम में प्रदूषण एक बार फिर पैर पसार रहा है, जिससे सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 212 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 181 के मुकाबले 31 अंक अधिक है। वहीं, गुरुग्राम का एक्यूआई 159 और सेक्टर-51 का 215 रहा।
हवा जहरीली होने के मुख्य कारणों में जर्जर सड़कों से उड़ती धूल, खुले में कूड़ा जलाना, खेतों में पराली का धुआं और निर्माणाधीन साइटों पर नियमों की अनदेखी शामिल है। जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से आम जनता और खासकर बुजुर्गों व बच्चों में चिंता है।
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कूड़ा या पराली जलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।