फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Poison begins to permeate the city's air; AQI reaches 212.

Gurugram News: प्रदूषण रोकने के दावों के बीच जहरीली हो रही हवा

Sun, 18 Oct 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Poison begins to permeate the city's air; AQI reaches 212.
मानेसर में खेतों से निकलता धूआं। संवाद
शहर की हवा में घुलने लगा जहर, एक्यूआई 212 पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदूषण रोकने के दावों के बीच जहरीली हो रही हवा
मानेसर। प्रशासन के दावों के विपरीत मानेसर और गुरुग्राम में प्रदूषण एक बार फिर पैर पसार रहा है, जिससे सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 212 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 181 के मुकाबले 31 अंक अधिक है। वहीं, गुरुग्राम का एक्यूआई 159 और सेक्टर-51 का 215 रहा।
हवा जहरीली होने के मुख्य कारणों में जर्जर सड़कों से उड़ती धूल, खुले में कूड़ा जलाना, खेतों में पराली का धुआं और निर्माणाधीन साइटों पर नियमों की अनदेखी शामिल है। जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से आम जनता और खासकर बुजुर्गों व बच्चों में चिंता है।
विज्ञापन

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कूड़ा या पराली जलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed