फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PMSHRI GSSS Sector 4/7 gets Sports Centre of Excellence status

Gurugram News: पीएमश्री जीएसएसएस सेक्टर 4/7 को खेल उत्कृष्टता केंद्र का दर्जा

Thu, 01 Jan 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
PMSHRI GSSS Sector 4/7 gets Sports Centre of Excellence status
खेलों से संबंधित आधारभूत ढांचे, उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाएं बढ़ेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 22 सरकारी स्कूलों को खेल उत्कृष्टता केंद्र घोषित किया है। इसमें गुरुग्राम के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7 को भी शामिल किया गया है। इस विद्यालय को वॉलीबॉल खेल के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उत्कृष्टता केंद्र घोषित होने के बाद चयनित स्कूलों में खेलों से संबंधित आधारभूत ढांचे, उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद इन स्कूलों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा और वह जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
खेल उत्कृष्टता केंद्र बनने से विद्यार्थियों को नियमित और व्यवस्थित प्रशिक्षण मिलेगा। इस विद्यालय में वॉलीबॉल को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे के स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। - जगदीश अहलावत, सहायक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article