फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PM Narendra Modi mentioned Pradeep Sangwan in Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की प्रदीप सांगवान से बात, उनके 'हीलिंग हिमाचल' अभियान की तारीफ की

Sun, 30 Apr 2023 11:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

पीएम मोदी ने प्रदीप सांगवान से बात करते हुए कहा कि आप हिमालय की चोटियों पर सच्चे अर्थों में साधना कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आपका नाम सुनते ही लोगों को याद आता होगा कि आप कैसे पहाड़ों के स्वच्छता अभियान में जुड़े हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi mentioned Pradeep Sangwan in Mann Ki Baat
मन की बात - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई के लिए ‘हीलिंग हिमालय’ नाम से अभियान चला रहे प्रदीप सांगवान से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा, 'प्रदीप सांगवान आज हमारे साथ हैं, जिन्होंने हीलिंग हिमालया फाउंडेशन की शुरुआत की थी। प्रदीप जी, आपने हिमालय को हील करने की सोची। आजकल आपका अभियान कैसे चल रहा है।'

विज्ञापन


प्रदीप सांगवान ने कहा, 'जितना काम हम पहले पांच साल में करते थे, 2020 के बाद से अब एक साल में ही हो जाता है। हम पहले संघर्ष कर रहे थे। लोग सपोर्ट नहीं कर पा रहे थे या तवज्जो नहीं दे रहे थे। जब मन की बात में इसका जिक्र हुआ तो बहुत सारी चीजें बदल गईं। आज हम रोज पांच टन कचरा इकट्ठा करते हैं। यकीन नहीं मानेंगे कि मैं एक वक्त पर हौसला छोड़ चुका था, मन की बात में जिक्र होने के बाद एकदम बदलाव आया। पता नहीं कैसे आप हमें ढूंढ लेते हैं। हम हिमालय में जाकर काम करते हैं। आपने वहां हमें ढूंढा। तब मेरे लिए यह भावुक क्षण था कि देश के प्रथम सेवक से मैं बात कर पाया हूं।'
विज्ञापन


इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'आप हिमालय की चोटियों पर सच्चे अर्थों में साधना कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आपका नाम सुनते ही लोगों को याद आता होगा कि आप कैसे पहाड़ों के स्वच्छता अभियान में जुड़े हैं। मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से, चर्चा से, कितने ही पर्वतारोही इस अभियान से जुड़े हैं। अच्छी बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed