फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PM Kisan Samman Nidhi is the biggest means of economic strength: Rao

आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम पीएम किसान सम्मान निधि : राव

Thu, 20 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi is the biggest means of economic strength: Rao
गांव शिकोहपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया संबोधित
विज्ञापन


जिले के पात्र किसानों के खातों में 4 करोड़ से अधिक की राशि जारी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। सरकार की ओर से हर चार महीने में दी जाने वाली वित्तीय सहायता ने लाखों किसानों को खेती के मौसमी खर्च पूरे करने में बड़ी राहत दी है। इसी कड़ी में बुधवार को गुरुग्राम जिले के पात्र किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।
केंद्रीय मंत्री बुधवार को गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कोयम्बटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अत्यधिक पेस्टीसाइड और रासायनिक खादों का अनियंत्रित उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटाता है, भूजल को प्रदूषित करता है और फसलों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, गोबर खाद और वैकल्पिक जैविक तरीकों को अपनाने की अपील की, जिससे भूमि की सेहत लंबे समय तक सुरक्षित रह सके और लागत भी कम हो। राव ने मोटा अनाज (मिलेट्स) के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पारंपरिक भोजन का हिस्सा रहे इन अनाजों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी श्री अन्न के रूप में मान्यता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने आहार में भी मोटे अनाज शामिल करें। कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार दोनों मिलकर खेती को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई गेहूं की विशेष वैरायटी एचडी 3298 भी वितरित की। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन यादव, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ अनिल तंवर, तहसीलदार मानेसर राजेश, कृषि विज्ञान के कॉर्डिनेटर राजीव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


जिले में 33,374 पात्र किसान
जिले में वर्तमान में ऐसे पात्र किसान लाभार्थियों की संख्या 33 हजार 374 है। उपनिदेशक डॉ अनिल तंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की किसान हितैषी प्रमुख योजना है जो कि प्रधानमंत्री की ओर से पात्र भूमि धारक किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed