{"_id":"68c17ea7069e841280086bac","slug":"players-won-eight-medals-in-sgfi-state-taekwondo-tournament-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66941-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसजीएफआई स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसजीएफआई स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
विज्ञापन
जय यादव ने 63 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम का परचम लहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई स्कूल स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 08 से 10 सितंबर तक फतेहाबाद में आयोजित हुई। इसमें हरियाणा के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी मैदान में उतरे। इस टूर्नामेंट में गुरुग्राम ने न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि ताइक्वांडो में अपनी मजबूत पकड़ का अहसास भी कराया।
गुरुग्राम के पदकवीरों में अयान अहमद ने अंडर-17 वर्ग के 59 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, देव ने अंडर-14 में 38 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग में आशीष राय ने 55 किग्रा में कांस्य, अर्जुन ने 73 किग्रा में कांस्य, शिवम ने 48 किग्रा में रजत और कुश ने 59 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 में निशांत ने 78 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता। सबसे बड़ा गौरव का क्षण रहा जब अंडर-19 वर्ग में जय यादव ने 63 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम का परचम लहराया।
कुल मिलाकर गुरुग्राम ने इस टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गुरुग्राम खेलों का गढ़ बनता जा रहा है। नियमित अभ्यास और कोचों के मार्गदर्शन से तैयार इन खिलाड़ियों ने नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम से पूरे राज्य में अपनी ताकत का एहसास कराया। खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों का कहना है कि इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी निश्चित तौर पर बेहतर नतीजे देंगे।