फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plastic waste management units will be established at block level.

Gurugram News: खंड स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की जाएंगी

Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste management units will be established at block level.
ग्रामीण स्वच्छता और जल जीवन मिशन पर मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीसी ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांवों को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ग्राम पंचायतों एवं ग्रामवासियों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ ग्राम स्वच्छता, जल जीवन मिशन और कचरा प्रबंधन पर आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंस में जिला उपायुक्त निशांत यादव ने जिला स्तरीय अपडेट दी। उन्होंने बताया कि गोवर्धन प्रोजेक्ट लागू करने के लिए जिले में जगह तलाशी जा रही है। जल्द ही इसे चिन्हित कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के फर्रुखनगर, पटौदी, सोहना और गुरुग्राम खंड में एक-एक प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की जाएगी। इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले में 157 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 133 ओडीएफ प्लस हो चुकी हैं। शेष 24 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस का ग्रेड दिलवाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

गांवों में पंचायती राज और जिला परिषद की ओर से स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक और घरों में शौचालय बनवा दिए गए हैं। इनका अपशिष्ट सोक पिट व कुइयों में जमा होता है। इन कुइयां व सोक पिट को साफ करने के लिए टैंकरों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील कर कहा कि सभी कुई साफ करने वाले टैंकर चालक अपना पंजीकरण शीघ्र करवा लें। उपायुक्त ने कहा कि अब पंजीकृत टैंकर चालक जनस्वास्थ्य विभाग के एसटीपी या जीएमडीए के सेफ्टी टैंकों में ही इनको खाली करेंगे। किसी और स्थान पर या खुले नाले में इन्हें खाली नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनु श्योकंद को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करें। घर के शौचालयों का नियमित प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलघरों के टैंकों की सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed