फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plaster falling from the roof of Raheja Atharva Society

पांच साल में जर्जर हुई रहेजा अथर्व सोसाइटी, दो फ्लैट में छत से गिरा पलस्तर

Tue, 21 Jul 2020 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Plaster falling from the roof of Raheja Atharva Society
गुरुग्राम रहेजा अथर्वा सोसाइटी के फ्लेट का फिर गिरा प्लास्टर। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित रहेजा अथर्व सोसाइटी की इमारत पांच साल में ही जर्जर हो गई। मंगलवार को सोसाइटी के तीन फ्लैटों में प्लास्टर गिरने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हर माह करीब 10 से 12 घटनाएं हो रही है लेकिन बिल्डर संज्ञान नहीं ले रहा है। लोगों की जिंदगी दाव पर लगी है। रखरखाव के नाम पर मोटा शुल्क लिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को खुद मरम्मत कराने के लिए जेब से पैसे लगाने पड़ रहे हैं। बेसमेंट में पानी भरने से टावर गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

सोसाइटी के एच टावर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें कुछ गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी जिससे पूरा परिवार जाग गया। उन्होंने बालकनी में जाकर देखा तो प्लास्टर वाशिंग मशीन पर गिरा हुआ था। गनीमत है कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

टावर एफ निवासी राहुल मिश्रा ने बताया कि उनके कमरे की बालकनी में छत का प्लास्टर उखड़कर एयर कंडीशन पर गिर गया। इससे एसी फ्रेम टूट गया। घटना के समय वहां कोई नहीं था। इसके अलावा एक अन्य फ्लैट में भी छत से प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रत्येक सप्ताह इस तरह की दो से तीन घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में रसोई की सेल्फ गिरने समेत छत का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया था। बिल्डर ने सोसाइटी निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। रखरखाव के नाम पर भारी भरकम राशि लेने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं करवाया जाता। सोसाइटी की हालत देखकर लग रहा है कि किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed