Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plan to build two flyovers to get rid of traffic jam

Gurugram News: जाम से मुक्ति के लिए दो फ्लाईओवर बनाने की योजना

Sat, 15 Jun 2024 04:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Plan to build two flyovers to get rid of traffic jam
- सीएम के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। जीएमडीए आंबेडकर चौक और दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण करवाएगा। इस प्रस्ताव को जीएमडीए की होने वाली बैठक में रखा जाएगा। जीएमडीए की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली है। माना जा रहा है कि बैठक में सीएम के समक्ष फ्लाईओवर समेत कई अन्य कार्याें को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद योजना पर काम होगा।

कन्हैई चौक से सोहना रोड पर यातायात का दबाव बहुत अधिक है। इस चौक को पार करने में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। फ्लाईओवर बनाने के लिए जीएमडीए द्वारा डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। दोनों फ्लाईओवर पर करीब 111 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीएमडीए ने आंबेडकर चौक (सेक्टर45/46 और 51/52 चौक) और दादी सती चौक (सेक्टर-85/86 और 89/90 चौक) पर फ्लाईओवर तैयार करने की योजना के तहत एक कंपनी को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कंपनी ने डीपीआर जीएमडीए अधिकारियों को सौंप दिया है। दादी सती चौक पर द्वारका एक्सप्रेस-वे से मानेसर की तरफ फ्लाईओवर तैयार करने की योजना है। निर्माण पर करीब 59 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसके अलावा पानी के नए स्टेशन बनाने समेत करीब एक दर्जन योजनाओं पर बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed