{"_id":"6abd0a2442c550210e022315","slug":"plan-to-be-formulated-for-the-redevelopment-of-iffco-chowk-focus-on-improving-traffic-management-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102794-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इफ्को चौक के पुनर्विकास की बनेगी योजना, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इफ्को चौक के पुनर्विकास की बनेगी योजना, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
विज्ञापन
जीएमडीए अधिकारियों को एनएचएआई के साथ समन्वय कर व्यापक ट्रैफिक अध्ययन कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। इफ्को चौक पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुनर्विकास की योजना तैयार की जाएगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने निरीक्षण के दौरान इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को चौक के पुनर्विकास के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इफ्को चौक की मौजूदा यातायात व्यवस्था और वहां पैदल यात्रियों की आवाजाही से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चौक के पुनर्विकास की योजना तैयार करते समय वाहनों के सुचारू आवागमन के साथ पैदल यात्रियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाए। चौक पर यातायात का दबाव कम करने और आवाजाही को अधिक व्यवस्थित करने के लिए जरूरी बदलावों की पहचान करने को कहा गया है।
जीएमडीए की ओर से चौक की मौजूदा स्थिति का व्यापक ट्रैफिक अध्ययन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अध्ययन के माध्यम से वर्तमान यातायात दबाव, वाहनों की आवाजाही, पैदल यात्रियों की गतिविधि और जंक्शन की कार्यक्षमता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर पुनर्विकास की आवश्यकताओं को तय किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा चौक पर मौजूद विभिन्न उपयोगिताओं और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ जंक्शन की समग्र कार्यक्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। पुनर्विकास की योजना तैयार होने के बाद संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।