फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plan for 24-meter roads to be finalized soon: Rao Narbir Singh

24 मीटर सड़कों के लिए अंत तक आएगी योजना : राव नरबीर सिंह

Sat, 19 Sep 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Plan for 24-meter roads to be finalized soon: Rao Narbir Singh
सेक्टर-49 में गोदरेज एरिस्टोक्रेट से एसपीआर रोड तक बने 24 मीटर सड़क का उद्घाटन करते हुए मंत्री
सेक्टर-49 को एसपीआर से जोड़ने वाली सड़क शुरू, नहीं काटना पड़ेगा कच्चे रास्तों का चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मास्टर प्लान 2031 के तहत विकसित आवासीय परियोजनाओं में 24 मीटर चौड़ी सड़क की कनेक्टिविटी न होने से परेशान हजारों परिवारों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को सेक्टर-49 में गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा निर्मित 24 मीटर चौड़ी सरकारी सड़क का उद्घाटन किया, जो इस क्षेत्र को सीधे सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) से जोड़ती है। अब तक यहां के निवासियों को बिल्डर द्वारा किराये पर लिए गए रास्तों या पुराने कच्चे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था, क्योंकि पिछली सरकारों ने मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़कों की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया था, जबकि आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी पहले ही दे दी गई थी।
इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों के साथ दो बार महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। मंत्री राव नरबीर सिंह ने जनता को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इस महीने के अंत तक एक व्यापक नीतिगत योजना के जरिए इसका एक स्थायी और ठोस समाधान लेकर आ रही है। इस नई सड़क के खुलने से न केवल आम जनता का आवागमन सुगम होगा, बल्कि गुरुग्राम के अन्य प्रभावित सेक्टरों में भी इसी तर्ज पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की राह आसान होगी।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की अपील
राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम को एनसीआर का प्रमुख जिला बताते हुए कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण की योजनाएं चला रही है, पर जनता की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। राव ने कहा कि खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाएं और पांच वर्षों तक उसकी देखभाल करें। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की मजबूत नींव बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed