फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pitbull bites two year old boy and a woman in Gurugram

इन 15 नस्ल के कुत्तों के पालना पर बैन है: पिटबुल ने महिला और दो साल के बच्चे पर किया अटैक, मालिक पर केस दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 08:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Feb 2024 08:05 PM IST
सार

गुरुग्राम में डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्पूट रेडरेसल फोरम ने कुछ नस्ल के कुत्तों पर बैन लगा दिया था। 2022 में 15 नस्लों के कुत्तों पर बैन लगाया गया है जिसमें पिटबुल, डोगो अर्जेंटिनो, रॉट वाइलर, नेपॉलियन मस्टिफ, बुहअबुल, प्रेस कनेरियो, वूल्फ डॉग, बैनडॉग, अमेरिकन बुलडॉग, फिला ब्रासिलेरियो, केन कॉर्सो आदि ब्रीड के कुत्तों को पालने पर पाबंदी है।

विज्ञापन
Pitbull bites two year old boy and a woman in Gurugram
पिटबुल ने महिला और दो साल के बच्चे को काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी गुरुग्राम में पिटबुल ने महिला व बच्चे को काट लिया। इस तरह के डॉग को पालने पर गुरुग्राम में पाबंदी है। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने शिकायत के बाद डॉग के मालिक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को भीमगढ़ खेड़ी निवासी एक महिला व बच्चे को पिटबुल ने काट लिया। महिला अपने भाई के दो साल के बच्चे के साथ शाम को गेट के सामने खड़ी थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पिटबुल ने महिला और छोटे बच्चे को काट कर घायल कर दिया। महिला के भाई ने सेक्टर-5 स्थित थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई। जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि अभी कुत्ते की नस्ल का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में कुत्तों के काटने के तीन से ज्यादा मामले
गुरुग्राम में पिछले एक महीने में कुत्तों के काटने के मामलों में इजाफा हुआ है। बीते 19 जनवरी को सेक्टर-23ए में एक छोटी बच्ची को एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया। मालिबू टाउन में भी एक महिला सहायिका को कुत्ते ने काट लिया। सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में एक कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया और एक दूसरा कुत्ता महिला का बैग उठाकर ले गया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों को डर व्याप्त है और इस संबंध में सख्त और स्थाई कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिटबुल डॉग ब्रीड पालना है बैन
गुरुग्राम में डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्पूट रेडरेसल फोरम ने कुछ नस्ल के कुत्तों पर बैन लगा दिया था। 2022 में 15 नस्लों के कुत्तों पर बैन लगाया गया है जिसमें पिटबुल, डोगो अर्जेंटिनो, रॉट वाइलर, नेपॉलियन मस्टिफ, बुहअबुल, प्रेस कनेरियो, वूल्फ डॉग, बैनडॉग, अमेरिकन बुलडॉग, फिला ब्रासिलेरियो, केन कॉर्सो आदि ब्रीड के कुत्तों को पालने पर पाबंदी है। यह सभी खतरनाक प्रवृति के माने जाते हैं।

कुत्ते के काटने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के कुत्तों को पालने पर पाबंदी है। नगर निगम की ओर से भी इसमें राय मांगी जा रही है। -महीपाल, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed