फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pink, Special, Youth and Model booths will welcome voters.

Gurugram News: पिंक, स्पेशल, यूथ और मॉडल बूथ करेंगे मतदाताओं का स्वागत

Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pink, Special, Youth and Model booths will welcome voters.
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय गुरुग्राम में स्थापित किया मॉडल बूथ
विज्ञापन

मॉडल बूथ पर मतदाताओं के लिए होंगी विशेष सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ, नौजवान वोटरों के लिए यूथ बूथ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्पेशल बूथ स्थापित किए गए हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 4-7 के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर में सुंदर सजावट कर एक मॉडल बूथ स्थापित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को पूरी तवज्जो दी गई है। इसी के दृष्टिगत गुरुग्राम के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में मॉडल बूथ की स्थापना की गई है। इस बूथ को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए यहां विशेष सजावट की गई है। इस बूथ पर मतदाताओं के लिए एक अलग से वेटिंग रूम बनाया गया है। जहां पर एलईडी स्क्रीन लगी होगी। मतदान केंद्र के द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है।
विज्ञापन

यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट और हेल्प डेस्क के रूप में एक फैसिलिटी सेंटर बनाया गया है। इस फैसिलिटी सेंटर में मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देने के लिए बीएलओ मौजूद रहेंगे। अपने छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए एक अलग कक्ष बनाया गया है। इसमें महिलाओं के लिए आराम से बैठने और बच्चों के लिए खिलौने रखे होंगे। मॉडल बूथ पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बूथ, नवोदित मतदाताओं के लिए यूथ बूथ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पीडब्ल्यूडी (पीपल विद डिसेबिलिटी) यानी स्पेशल बूथ स्थापित किए गए हैं।
----
पटौदी विधानसभा
पटौदी विधानसभा क्षेत्र में सिकंदपुर बढ़ा गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में पिंक बूथ स्थापित किया गया है। पिंक बूथ पर पोलिंग पार्टी की सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए हेलीमंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इस पर नियुक्त कर्मचारी भी दिव्यांग होंगे। मानेसर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 18 साल की आयु पार कर चुके नौजवान मतदाताओं के लिए यूथ बूथ स्थापित किया गया है।

सोहना विधानसभा

सोहना विधानसभा क्षेत्र में सोहना शहर की सैनी धर्मशाला में बूथ नंबर 103 को पिंक बूथ, सोहना के बिजली वितरण निगम कार्यालय में स्थापित बूथ नंबर 109 को पीडब्ल्यूडी बूथ और सोहना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बूथ नंबर 107 को यूथ बूथ बनाया गया है।
---
बादशाहपुर विधानसभा
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हेरिटेज सिटी बादशाहपुर के टेबल टेनिस रूम को पिंक बूथ, साधराणा गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में स्थापित बूथ नंबर 147 को पीडब्ल्यूडी बूथ एवं सेक्टर दस ए स्थित कैंब्रिज स्कूल में यूथ बूथ की स्थापना की गई है।

---
गुरुग्राम विधानसभा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में डीएलएफ फेज-4 के अरावली श्रीराम स्कूल में स्थापित बूथ नंबर 280 को पिंक बूथ, शीतला काॅलोनी स्थित ज्ञानदीप स्कूल में बूथ नंबर 63 को पीडब्ल्यूडी बूथ एवं अशोक विहार के चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल के बूथ नंबर 23 को यूथ बूथ बनाया गया है। इन सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed