फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pink clinic for women opened in Civil Hospital

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में महिलाओं के लिए खुला पिंक क्लिनिक

Sat, 30 May 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pink clinic for women opened in Civil Hospital
अमृत फार्मेसी स्टोर का कार्य एक महीने में होगा पूरा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश को 100 करोड़ रुपये से अधिक की नौ स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी। जिले में अमृत फार्मेसी स्टोर और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पिंक क्लिनिक शामिल हैं। अमृत फार्मेसी स्टोर का निर्माण शुरू हो गया है अगल एक महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत, आधुनिक और सुलभ बनाना है।

इन सेवाओं से मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं और महिलाओं व परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां इलाज काफी महंगा होता था लेकिन अब सरकारी सिविल अस्पतालों में निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से स्वास्थ्य ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अस्पतालों में आधुनिक मशीनें, बेहतर इलाज व्यवस्था और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ी है। इससे लोगों का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार निरोगी हरियाणा के संकल्प को साकार करने में जुटी है। इस अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट, सीएमओ डॉ. लोकवीर, पीएमओ डाॅ. नीना, डीएमएस डॉ. हिमानी, डॉ. नीरज यादव, डीएस प्रवीण आर्या, आई सर्जन पूनम गोयल, नोडल अधिकारी सुशीला यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed