फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pickup hits bike, two brothers injured

Gurugram News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई घायल

Mon, 11 May 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits bike, two brothers injured
एम्स में भर्ती, शिकायत पर खेड़कीदौला की पुलिस कर रही कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। भांगरौला गांव के पास पिकअप गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन हैं। घायल युवकों के पिता नरेश की शिकायत पर पुलिस ने खेड़कीदौला थाने में सड़क हादसे संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।



बुलंदशहर के खेड़ापलां गांव निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ गुुरुग्राम के भांगरौला गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। 8 मई को उसके बेटे नितिन व शिवा बाइक पर सवार होकर खेत से घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान गांव के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हे गुरुग्राम के निजी अस्पताल से दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया, जहां दोनों भाई उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


----



पिकअप मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करनेे के लिए कहा जाएगा। चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में घायल युवकों के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। - अमित कुमार, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed