फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Physical counseling for vacant undergraduate seats will be held today.

Gurugram News: स्नातक की खाली सीटों के लिए आज होगी फिजिकल काउंसलिंग

Fri, 28 Aug 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Physical counseling for vacant undergraduate seats will be held today.
उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए 29 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को दाखिले का एक और मौका दिया जा रहा है।

29 अगस्त को कॉलेजों में खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसी दिन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल भी दोबारा खोला जाएगा। विद्यार्थी पोर्टल पर नया पंजीकरण करने के साथ अपनी जानकारी में जरूरी बदलाव भी कर सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा, जो पहले दाखिला नहीं ले पाए या किसी कारण से तय समय पर फीस जमा नहीं कर सके।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 5 सितंबर तक खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। इस दौरान दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 6 से 12 सितंबर तक एक और काउंसलिंग चरण होगा। इस अवधि में 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed