फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PG Operator Abducted and Assaulted; Two Accused Arrested

Gurugram News: पीजी संचालक का अपहरण कर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
PG Operator Abducted and Assaulted; Two Accused Arrested
आरोपियों ने होटल बंद कर भाग जाने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के तावड़ू रोड पर पीजी संचालक का अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीजी संचालक ने स्थानीय होटल मालिक और उसके कर्मचारियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान लोकेश व नीरज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार के वैशाली के रहने वाले रितेश कुमार सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर-तावड़ू रोड पर एक पीजी और ओयो होटल का संचालन करते हैं। शुक्रवार रात 10:45 बजे जब वह पीजी के पास टहल रहे थे, तभी काले रंग की एक XUV300 गाड़ी में सवार राहुल नामक युवक ने उन्हें पास बुलाया। बातचीत के दौरान वहां राधे होटल का मालिक नीरज और कर्मचारी लोकेश भी आ गए। आरोप है कि नीरज और लोकेश ने उन्हें पकड़ लिया और राहुल ने गाड़ी से डंडा निकालकर उनके साथ मारपीट की और तीनों ने जबरदस्ती उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी उन्हें धारूहेड़ा स्थित राधे होटल ले गए, जहां पहले से 3-4 अन्य लड़के भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपियों ने लात-घूंसों व डंडों से पीटा। आरोपियों ने उन्हें अपना होटल बंद कर वहां से भाग जाने की धमकी दी है। आरोपी बाद में उन्हें राजीव चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वह एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने के एएसआई रमेश पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट और धमकी की पुष्टि हुई है। हालांकि, लूटपाट और पिस्तौल दिखाने के आरोपों की अभी जांच की जा रही है। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed