{"_id":"68fd0c661b06142fdf031c96","slug":"petrol-pumps-in-nuh-district-are-not-providing-basic-facilities-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107276-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह जिले के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह जिले के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
Sat, 25 Oct 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक पैट्रोल पंप पर ठप्प पानी व हवा की सुविधा।
शौचालयों की हालत खराब, वाटर कूलर बंद, निशुल्क हवा की सुविधा भी गायब, विभाग बना मूकदर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित की गई मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों को पीने के पानी से लेकर शौचालय और मुफ्त हवा जैसी अनिवार्य सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेट्रोलियम कंपनियों के नियमों के अनुसार हर पंप पर स्वच्छ शौचालय, पीने का पानी, फ्री हवा और अग्निशमन उपकरण जैसी सुविधाएं अनिवार्य हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बने शौचालय बंद पड़े हैं या उनकी सफाई बेहद खराब स्थिति में है। कहीं दरवाजे टूटे हैं तो कहीं गंदगी के कारण उनका इस्तेमाल करना मुश्किल है। महिलाओं और परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष दिक्कत होती है। कई स्थानों पर तो शौचालयों के दरवाजे पर ताला लटका हुआ मिलता है।
बंद पड़े वाटर कूलर, प्यासे लौट रहे उपभोक्ता
गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए लगाए गए वाटर कूलर भी ज्यादातर पंपों पर या तो बंद पड़े हैं या उनमें पानी नहीं होता। कुछ पंपों पर पुराने और खराब मशीनों को सिर्फ दिखावे के लिए रखा गया है। जहां है उनकी नियमित सफाई नहीं है। उपभोक्ताओं को पीने के पानी के लिए बाहर ढूंढना या मोल खरीदना पड़ता है। जो सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विभाग और कंपनियों की अनदेखी
जिला स्तर पर तेल कंपनियों और प्रशासनिक विभाग की ओर से निरीक्षण व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचते। इससे पंप मालिकों में लापरवाही बढ़ रही है और उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर असहाय महसूस कर रहे हैं।
उपभोक्ताओं की मांग
उपभोक्ताओं और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन और तेल कंपनियों से मांग की है कि नूंह जिले के सभी पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण कराया जाए। जो पंप उपभोक्ता सुविधाओं का पालन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
00
समय समय पर पेट्रोल पंपों की चेकिंग की जाती है। कमियों को दूर भी कराया जाता है, लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है। निश्चित तौर पर चेकिंग कर नियमों के साथ की अनदेखी करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित पेट्रोलियम कंपनी को भी इस संदर्भ में लिखा जाएगा।
- केके गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक