फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People troubled by sultry heat; rain alert for today.

Gurugram News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज बारिश का अलर्ट

Mon, 14 Sep 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
People troubled by sultry heat; rain alert for today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मिलेनियम सिटी में सोमवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही गर्मी का असर दिखाई दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई। दोपहर के समय बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी से बचने के लिए कई लोग ठंडे पेय पदार्थ पीते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बहुत ज्यादा नहीं होने के बावजूद तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मंगलवार को शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा चलने, बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगर बारिश होती है तो लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed