फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People troubled by dilapidated road demonstrated

Gurugram News: जर्जर सड़क से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
People troubled by dilapidated road demonstrated
समस्या का समाधान न होने पर एमवन-ए सेक्टर वासियों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रविवार को जर्जर सड़क से परेशान एमवन-ए सेक्टर के निवासियों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क की मरम्मत कराने को लेकर कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, परंतु किसी भी विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।

समस्या से परेशान निवासियों ने चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 450 परिवार रहते है। सोसाइटी तक जाने के लिए सड़क जर्जर है और कीचड़ से भरी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। इस संबंध में सीएम विंडो पर भी शिकायत दी गई है, परंतु समाधान नहीं हो पाया है। निवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। विनोद कुमार ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article