फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People Terrified by the Menace of Dogs

Gurugram News: कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग

Sat, 11 Apr 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
People Terrified by the Menace of Dogs
कुत्ते के काटने के निशान।
-चार दिन में महिला समेत 8 लोग को काट कर किया घायल
विज्ञापन

-नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में पिछले चार दिनों से पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग वार्डों और गलियों में यह कुत्ते अब तक एक महिला सहित आठ लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिला और राह चलते लोग शामिल हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह-शाम टहलने वालों और बाजार आने-जाने वाले लोगों में डर साफ देखा जा रहा है।
घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। घटना के बाद नगर पालिका के 30 लाख रुपये के कुत्ता पकड़ने वाले टेंडर पर भी सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों ने उपायुक्त से तुरंत कार्रवाई, पागल कुत्ते को पकड़ने और टेंडर की जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पागल कुत्ते अचानक हमला करते हैं, जिससे लोग संभल भी नहीं पाते। अब तक वार्ड 11 के सुमीत कुमार और रिटायर्ड मास्टर कहर सिंह, वार्ड 13 के त्रिलोक कुमार और रशीद खान, वार्ड 15 के ललित कुमार, वार्ड 12 के गोलू, वार्ड 4 के लेखराज तथा वार्ड 7 की एक महिला को काट चुका है। इससे पूरे शहर में डर का माहौल है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने उपायुक्त से मांग की है कि विशेष टीम गठित कर पागल कुत्ते को तुरंत पकड़ा जाए और आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जाए। साथ ही कुत्ते पकड़ने के टेंडर और ठेके में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच भी कराई जाए, ताकि लोगों में फैला डर खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
अस्पतालों में इलाज, एंटी-रेबीज इंजेक्शन :
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने और कुत्ते के दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी है।



-
30 लाख के टेंडर पर उठे सवाल :
नगर पालिका प्रशासन ने पिछले माह आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए 30 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा था। जानकारी के अनुसार एक कुत्ते को पकड़ने पर ठेकेदार को करीब 2 हजार रुपये दिए जाने हैं। बावजूद इसके शहर में पागल कुत्ते का आतंक जारी है। लोगों का आरोप है कि यह टेंडर सिर्फ खानापूर्ति है और इसमें अनियमितताओं की आशंका है।





वर्जननगर पालिका सचिव राजेश मेहता का कहना है कि कुत्तों का पकड़ने का ठेका छोडा जा चुका है कि जल्द ही विभिन्न वार्डों में घूम रहे अवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed