{"_id":"5f6f2d4b8ebc3e9be83ad57e","slug":"people-struggling-with-drinking-water-problem-for-more-than-36-hours-gurgaon-news-noi538690426","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से ज्यादा पेयजल की समस्या से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से ज्यादा पेयजल की समस्या से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुभाष चौक पर पेयजल लाइन शिफ्ट करने का काम शनिवार को तय समय से 4 घंटे की देरी से पूरा हुआ। बृहस्पतिवार रात से आपूर्ति बंद होने से 30 सेक्टरों के 5 लाख लोगों को करीब 36 घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें नगर निगम समेत निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ा।
सुभाष चौक पर एनएचएआई अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते पेयजल लाइन को शिफ्ट करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बृहस्पतिवार रात से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन की आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे सेक्टर-44 से 67 व 69 से 72, डीएलएफ फेज-5 व फेज-1 डी ब्लॉक में आपूर्ति बाधित रही। इन 30 सेक्टरों में करीब 5 लाख लोग रहते हैं। सेक्टर-57 के आरडब्ल्यूए प्रधान हरीश यादव ने बताया कि अधिकारियों ने शनिवार दोपहर तक पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की बात कही थी, लेकिन दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। लोगों ने पीने के लिए पानी नगर निगम समेत निजी टैंकर से मंगवाया। उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई जिनके घर भूमिगत पानी के टैंक नहीं बने हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार की दोपहर तक विभाग की ओर से लाइन शिफ्ट कर मुख्य लाइन से आपूर्ति शुरू कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक रविवार तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
वर्जन-
लाइन शिफ्टिंग में देरी होने की वजह से समस्या आई। हालांकि शनिवार को पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है, लेकिन रविवार तक सप्लाई सामान्य हो जाएगी। - अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए