{"_id":"68efe89c850c2cad38035528","slug":"people-spend-hours-waiting-for-the-bombing-boat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69847-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटाखों के गोदाम खुलने के इंतजार में घंटों खड़े रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटाखों के गोदाम खुलने के इंतजार में घंटों खड़े रहे लोग
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्तूबर से ग्रीन पटाखों की बिक्री करने के आदेश किए जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली को कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में लोग पटाखे खरीदने के लिए जुगाड़ लगाने में जुटे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर आगामी आदेशों तक रोक लगाए जाने के कारण गोदामों को बंद किया गया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्तूबर से ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में शनिवार से ही पटाखाें के गोदाम खाेले जा सकेंगे।
बुधवार को सुबह से ही गुरुग्राम के कादीपुर, गाडौली और फर्रुखनगर क्षेत्र में पटाखों के गोदामों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर हाेने तक कादीपुर व गाडौली में गोदामों के बाहर मेले लगने जैसी स्थिति बन गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि सु्प्रीम कोर्ट बुधवार ही ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू कराने के आदेश जारी कर देगा। ऐसे में दोपहर बाद तक लोग गोदामों के आसपास ही मौजूद रहे, ताकि गोदाम खुलते ही वे पटाखे खरीद सकें।
दिल्ली-एनसीआर से पहुंचे लोग
दिवाली पर गुरुग्राम में कादीपुर, गाडौली और फर्रुखनगर क्षेत्र में बनाए गए पटाखों के गोदामों पर काफी मात्रा में ग्रीन पटाखों की बिक्री होती है। यहां से गुरुग्राम के अलावा झज्जर, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग पटाखे खरीदकर ले जाते हैं। बुधवार को पटाखा गोदाम खुलने की उम्मीद में दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचे। ऐसे में पटाखा गोदामों के बाहर बुधवार को दिनभर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
गोदाम संचालकों ने कोर्ट के आदेशों से अवगत कराया
बुधवार सुबह से ही पटाखाें के गोदामों के बाहर लोग एकत्रित हो गए थे। लोगों के साथ ही गोदाम संचालकों को भी पटाखाें की बिक्री शुरू करने के आदेश जारी होने की उम्मीद थी। ऐसे में गोदाम संचालकों ने खुद लोगों के बीच आकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से अवगत कराकर 18 अक्तूबर को पटाखे खरीदने आने के लिए कहा। इसके बाद अनाउंसमेंट भी की।
दमकल विभाग कर रहा गोदामों की निगरानी
दिवाली पर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री की जांच और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए फायर विभाग की टीमें गठित की गई हैं। फायर विभाग की टीमें पटाखा गोदामों और बिक्री स्थलों की निगरानी करेंगी। सेक्टर-37 गुरुग्राम, आईएमटी मानेसर, पटौदी, बादशाहपुर, सदर गुरुग्राम, राजीव नगर और सेक्टर-29 में अलग-अलग अधिकारी नोडल प्रभारी रहेंगे। जिले में गाडौली, कादीपुर व फर्रुखनगर क्षेत्र में ज्यादातर गोदाम रिहायशी क्षेत्राें में बने हुए हैं। ऐसे में कोई अनहोनी होती है तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
फायर विभाग के संयुक्त निदेशक (तकनीकी) गुलशन कालरा ने कहा कि फायर स्टेशन ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी पटाखा गोदामों की जांच करेंगे। प्रतिबंधित पटाखे पाए जाने पर गोदामों को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।