फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People sitting on dharna against builder

बिल्डर के खिलाफ धरने पर बैठे लोग

Mon, 09 Aug 2021 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
People sitting on dharna against builder
गुरुग्राम। एमआर गुड़गांव ग्रीन्स सोसाइटी में रहने वाले लोग असुविधाओं को लेकर बिल्डर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। निवासियों से कहना है कि उनसे 3.65 रुपये की दर से सर्विस चार्ज वसूलने के बाद भी विकास कार्य ठप है। मेंटेनेंस के भी सभी काम रुके पड़े हैं।
विज्ञापन

एमआर गुड़गांव ग्रीन्स के रोशन गुप्ता ने बताया कि बिजली व रखरखाव की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। बिल्डर ने अपनी पसंद की एसोसिएशन बना रखी है, वह यहां के कार्यों को नहीं कराती। सारे फंड को हजम कर जाती है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बिल्डर ने मिनिमम मंथली चार्ज और कॉमन इलेक्ट्रिसिटी चार्ज के नाम पर बिजली बिलिंग में करोड़ों रुपये की कमाई की है। वहीं बिल्डर द्वारा लिया गया थोक आपूर्ति कनेक्शन निवासियों को महंगा पड़ रहा है। पिछले दो सालों से निवासी हर सरकारी अधिकारी के दरवाजे पर दस्तक दे चुके हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। निवासी सुरेश गौतम ने बताया कि कई बार सीएम विंडो पर भी शिकायत की गयी, लेकिन हर बार अधिकारियों ने बिल्डर से मिलीभगत कर मामले को रफा-दफा कर दिया। डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी, गुरुग्राम से भी शिकायत कर चुके हैं। यहां से नोटिस मिलने के बाद भी अभी तक बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed