{"_id":"690501ad762240c4150a2750","slug":"people-run-for-unity-on-sardar-vallabhbhai-patels-birth-anniversary-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71008-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़े लोग
विज्ञापन
साइबर सिटी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दिलाई एकता की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर एकता के लिए दौड़ को रवाना किया। दौड़ ताऊ देवीलाल स्टेडियम से शुरू होकर बख्तावर चौक तक गई और पुनः स्टेडियम पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूती देने का कार्य किया। उन्होंने रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। यही कारण है कि उनकी जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पटेल जी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में किए गए प्रयास किसी भी असंभव कार्य को संभव बना सकते हैं।
मंत्री ने कहा कि खेड़ा आंदोलन और बारडोली सत्याग्रह में सरदार पटेल ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी। महात्मा गांधी ने उनकी दृढ़ता, अनुशासन और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें लौह पुरुष कहा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीसी अजय कुमार, पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, डीसीपी ट्रैफिक डाॅ. राजेश मोहन, डीसीपी गौरव राजपुरोहित, एएलसी कुशल कटारिया, एसडीएम संजीव सिंगला, निगम के संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह, सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, सिविल डिफेंस से मोहित शर्मा, एईओ जगदीश अहलावत व पद्मश्री डॉ. सुनील डबास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्लास्टिक की खाली बोतलों के बदले मिली टीशर्ट
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान एथन स्पोर्ट्स ने पर्यावरण जागरूकता से जुड़ा एक विशेष स्टॉल लगाया। कंपनी ने घोषणा की कि जो भी प्रतिभागी 10 इस्तेमाल की हुईं प्लास्टिक की बोतलें जमा करेगा, उसे एक टी-शर्ट उपहार में दी जाएगी। रन फॉर यूनिटी में पहुंचे अनेक धावकों ने इस पहल का लाभ उठाया।
ईएसआईसी में ‘एकता दौड़’ का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) उप-क्षेत्रीय कार्यालय में भी एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ कार्यालय प्रमुख सुनील यादव, निदेशक (प्रभारी) ने हरी झंडी दिखाकर कार्यालय परिसर से किया। इस अवसर पर सचिन सिंह, उप निदेशक सन्नी कुशवाहा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।